|
| यूएस कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन में नरेंद्र मोदी की स्पीच की जमकर तारीफ हुई। जैसे ही मोदी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में आए अमेरिकी संसद के दाेनों सदनों के कुल 535 मेंबर्स ने चार मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाईं। इसके बाद मोदी ने स्पीच शुरू की जो 48 मिनट तक चली। इस दौरान करीब 60 बार तालियां बजीं। 9 बार उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया। तीन ऐसे मौके भी आए जब अमेरिकी सांसदों ने ठहाके लगाए। कांग्रेस, स्पेलिंग बी और योग के जिक्र पर ठहाके... 1. इंडियन टैलेंट की तारीफ, स्पेलिंग बी के जिक्र पर ठहाके - मोदी ने अमेरिका में मौजूद भारतीय मूल के लोगों और उनके टैलेंट की तारीफ की। - उन्होंने कहा, ''दोनों देशों को 30 लाख इंडियन-अमेरिकन जोड़ते हैं। आपके बेस्ट सीईओ, एस्ट्रोनॉट्स, साइंटिस्ट, डॉक्टर्स और यहां तक कि स्पेलिंग बी कॉम्पीटिशन में भी भारतीय शामिल हैं। वे आपकी मजबूती तो हैं ही। लेकिन वे प्राइड ऑफ इंडिया भी हैं।'' 2. योग के लिए अमेरिका के लोग ज्यादा घुमाते हैं अपना शरीर - मोदी ने अमेरिका में योग के प्रति बढ़ते क्रेज का जिक्र किया। - उन्होंने कहा, ''भारत के हजारों साल पुराने योग को यूएस में 3 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। अमेरिका के लोग कर्व बॉल थ्रो करने से ज्यादा योग के लिए अपने शरीर को मोड़ते हैं। ...और हमने अब तक योग पर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट का दावा भी नहीं ठोंका है।'' 3. एक कांग्रेस अमेरिका की, एक राज्यसभा भारत की - मोदी ने अपनी स्पीच में इशारों-इशारों में बताया कि राज्यसभा में कैसे एनडीए बहुमत में नहीं है कि उन्हें वहां सभी दलों की सुननी पड़ती है। - मोदी ने कहा, ''मिस्टर स्पीकर! मुझे बताया गया है कि यहां कांग्रेस में वर्किंग सौहार्द्र तरीके से होती है। यह भी पता चला कि आप हर दल को मौके देते हैं। आप अकेले नहीं हैं। मैं भी समय-समय पर भारत की संसद में ऐसा करता हूं। ...खासतौर पर अपर हाउस (राज्यसभा) में। इस तरह हमारे-आपके तरीके एक जैसे हैं।'' मोदी के इस बयान पर सांसदों का स्टैंडिंग ओवेशन
- मोदी ने कहा, ''दो दिन पहले मैं आर्लिंगटन नेशनल सेमिटेरी गया था जहां इस महान देश के बहादुर लोगों के स्मारक हैं और उन्हें वहां श्रद्धांजलि दी जाती है।'' अमेरिकी सांसदों में लगी मोदी का ऑटोग्राफ लेने की होड़ - शुरुआत में ही मोदी का अमेरिकी सांसदों ने जोरदार स्वागत किया। - इसके बाद जैसे ही उन्होंने अपनी स्पीच खत्म की अमेरिकी सांसदों में उनका ऑटोग्राफ लेने की होड़ लग गई। इस बात पर बजी तालियां
- मोदी ने कहा, ''मुझे न्योता मिलना इस महान देश की स्पिरिट को दिखाता है। अब्राहम लिंकन के शब्दों में इसे लिबर्टी कहा जाता है। वे कहते हैं कि हर इंसान एक समान है।''
|