Visitors online: 002

देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ा सकते हैं छोटे उद्योग: नरेन्द्र सिंह तोमर

Home » Headlines

केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि छोटे उद्योग देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ा सकते हैं एवं रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं। गुणवत्ता, प्रशिक्षण, वित्त की व्यवस्था से कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में लघु उद्योग भारती कार्य को काम करना चाहिए।

लघु उद्योग भारती इण्डिया इण्डस्ट्रियल फेयर-2016 के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तोमर ने कहा कि सरकार के माध्यम से छोटे उद्योग लगे, एमएसएमई माध्यम से एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा भी इस दिशा में प्रयास हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत बड़ी आबादी, ग्रामीण परिवेश, गरीबों की अधिक आबादी वाला देश है। छोटे उद्योग देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ा सकते हैं एवं रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं। प्रसन्नता भी है और गर्व भी है कि लघु उद्योग भारती जैसे संगठन भारतीय अर्थव्यवस्था में लघु उद्योगों का संरक्षण, मार्गदर्शन, संवर्धन करना, उनकी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में काम कर रही है। राजस्थान की धरती के लिये यह एक उत्सव का क्षण है, लघु उद्योगों के क्षेत्र में काम करने वाले एवं आम जनता के लिये यह एक सुखद अवसर है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान के उद्योग मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि लघु उद्योग भारती का योगदान प्रेरणादायी है। लघु उद्योग प्रदेश के विकास में रीढ़ की हड्डी का कार्य करती है। एमएसएमई 85 प्रतिशत रोजगार उपलब्ध करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों के बीच में उद्योग लगाने के लिये प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है। छोटे उद्योगों के प्रोत्साहन के लिये राज्य सरकार प्रयासरत है। आरआईपीपी द्वारा वेट एन्ट्री टैक्स की छूट, टेलर कट कस्टमाइज पैकेज, वैट की छूट, स्टाम्प ड्यूटी माफ आदि उपायों द्वारा लघु उद्योग को बढ़ावा मिले इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि पौधे से बढ़ कर लघु उद्योग भारती आज वटवृक्ष बन गया है। यह समस्याओं के निराकरण के लिये संघर्ष करती है और लघु उद्योगों की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में कार्य करती है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links