|
| लोगों को धूम्रपान करने से रोकने की कोशिश के तहत अभिनेता विवेक ओबेरॉय Сनो स्मोकिंगТ पर आधारित एक विज्ञापन में नजर आएंगे। विवेक Сनो स्मोकिंगТ विज्ञापन में अभिनय करने के साथ-साथ इसका निर्माण भी कर रहे हैं। इस विज्ञापन को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा। वह विज्ञापन को विभिन्न सिनेमाघरों में भी चलाने की उम्मीद कर रहे हैं। विवेक ने यहां एक बयान में कहा, Сतंबाकू और धूम्रपान से होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती। मैं कई सालों से कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन (सीपीएए) के साथ काम कर रहा हूं। मैं इस विज्ञापन के साथ तंबाकू के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ा रहा हूं।Т फिल्म Сशूटआउट एट लोखंडवालाТ के अभिनेता कई तंबाकू विरोधी अभियान का हिस्सा रह चुके हैं।
|