Visitors online: 001

अमेरिका की СउकसावेТ की कार्रवाई पर Сजवाबी हमलाТ करने को तैयार हैं : उत्तर कोरिया

Home » Headlines

प्योंगयांग के हालिया परमाणु परीक्षण से उपजे तनाव के बीच उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने कहा है कि वह अमेरिका द्वारा जारी СउकसावेТ की कार्रवाई पर जवाबी हमला करने को तैयार है।

उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने कल वेनेजुएला में Сनॉन अलाइंड मूवमेंटТ की बैठक में कहा, Сकोरियाई जनता ने संकेत दिया है कि हम दुश्मनों की उकसावे की कार्रवाई पर जवाबी हमला करने के लिए तैयार हैं।Т यह चेतावनी मंगलवार को एक बल प्रदर्शन के दौरान दो अमेरिकी सुपरसोनिक विमानों द्वारा दक्षिण कोरिया के उपर उड़ान भरने के बाद आयी है। उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह अपना पांचवां और अभी तक का सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण किया था। री ने कहा कि वाशिंगटन से मिल रही СधमकियोंТ के जवाब में यह परमाणु परीक्षण जरूरी थे।

री ने एक द्विभाषिए के जरिये कहा, Сअमेरिका की ओर से लगातार मिल रही धमकियों के मद्देनजर यह अपरिहार्य हो गया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबकुछ करने के बाद उत्तर कोरिया परमाणु आयुध के विकल्प का प्रयोग करेगा।Т उन्होंने परमाणु परीक्षणों को प्रायद्वीप पर अमेरिकी सैन्य अभ्यासों के जवाब में СवैधТ रक्षा नीति का हिस्सा बताया।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links