Visitors online: 002

भारत ICC एकदिवसीय टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरकरार

Home » Headlines

भारत ने नवीनतम एमआरएफ टायर्स आईसीसी एकदिवसीय टीम रैंकिंग में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है। आस्ट्रेलिया रैंकिंग में शीर्ष पर चल रहा है।भारत के 110 अंक हैं और उसका नंबर आस्ट्रेलिया (123) और न्यूजीलैंड (113) के बाद आता है।वेस्टइंडीज के खिलाफ बारबडोस में त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला फाइनल में वेस्टइंडीज को 58 रन से हराने के बाद आस्ट्रेलिया ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। दक्षिण अफ्रीका हालांकि टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने में विफल रहा और भारत के नीचे चौथे स्थान पर खिसक गया।

दक्षिण अफ्रीका ने तीन हार और एक बेनतीजा मैच से दो अंक गंवाए और उसके भारत के समान 110 अंक हैं लेकिन दशमलव स्थान तक गणना करने पर महेंद्र सिंह धोनी की टीम तीसरे स्थान पर काबिज हो जाती है।

त्रिकोणीय श्रृंखला से सबसे अधिक फायदा वेस्टइंडीज को हुआ है जिसने अपना सातवां स्थान बरकरार रखा और उसे रैंकिंग में छह अंक का फायदा हुआ है जिससे उसने आठवें स्थान पर चल रहे पाकिस्तान पर सात अंक की बढ़त बना ली है।इस बीच

एकदिवसीय श्रृंखला में हिस्सा ले रहे इंग्लैंड और श्रीलंका के स्थानों में तीन मैच के बाद आपसी फेरबदल हुआ है और इंग्लैंड श्रीलंका से आगे निकल गया है। पहला मैच टाई रहा जबकि इंग्लैंड ने दूसरा मैच 10 विकेट से जीता। तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। बाकी दो मैचों में इंग्लैंड के पास पांचवें स्थान पर स्थिति मजबूत करने जबकि श्रीलंका के पास पांचवां स्थान दोबारा हासिल करने का मौका होगा।

एकदिवसीय खिलाड़ियों की सूची में भारत के विराट कोहली दूसरे जबकि रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रमश: छठे और आठवें स्थान पर हैं।दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स एकदिवसीय बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं जबकि हाशिम अमला तीसरे स्थान पर हैं।

इस बीच गेंदबाजों की सूची में कोई भी भारतीय शीर्ष 10 में नहीं है जिसमें वेस्टइंडीज के सुनील नारायण शीर्ष पर चल रहे हैं।आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 11वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय गेंदबाज हैं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links