Visitors online: 002

अखिलेश ने मुख्य सचिव सिंघल को हटाया, राहुल भटनागर UP के नए चीफ सेक्रेट्री नियुक्त

Home » Headlines

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्य सचिव दीपक सिंघल को हटा दिया। सिंघल ने दो महीने पहले ही मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया था। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सिंघल को हटाकर प्रतीक्षारत रखा गया है। प्रमुख सचिव (वित्त) राहुल भटनागर को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। भटनागर 1983 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। सिंघल 1982 बैच के अधिकारी हैं।

सिंघल ने सात जुलाई को मुख्य सचिव का पद संभाला था। उनसे पहले आलोक रंजन मुख्य सचिव थे, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो गये। सिंघल को हटाने की कोई वजह नहीं सामने आयी है। हालांकि सपा के कुछ नेताओं का मानना है कि मुख्यमंत्री शायद सिंघल से खुश नहीं थे क्योंकि वह सपा के राज्यसभा सदस्य अमर सिंह द्वारा दिल्ली में दिये गये रात्रिभोज में शामिल हुए थे जबकि खुद मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में नहीं गये थे।

पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और कुछ अन्य पार्टी नेता रात्रिभोज में शामिल हुए थे। सिंघल को अखिलेश के चाचा कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का करीबी समझा जाता है। सिंघल मुख्य सचिव बनने से पहले प्रमुख सचिव (सिंचाई) थे। सिंचाई विभाग शिवपाल के ही पास है।

कल रात ही सरकार ने प्रमुख सचिव (खनन) गुरदीप सिंह का तबादला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में कर दिया था। सिंह ने सुधीर गर्ग का स्थान लिया है, जो अब नये प्रमुख सचिव (खनन) हैं। भटनागर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि चल रही परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि राज्य की जनता को उनका फायदा मिल सके।

उन्होंने कहा, Сमेरा ध्यान त्वरित फैसले लेने तथा राज्य में शांतिपूर्ण माहौल कायम करने पर रहेगा। जनता में विश्वास पैदा करने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रयास किये जाएंगे ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आये।Т भटनागर ने कहा कि वह जिलों के अधिकारियों से नियमित संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका जोर अपराध नियंत्रण पर रहेगा।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links