|
| हुंदै मोटर इंडिया ने आज अपनी महंगी हैचबैक इलीट आई20 का ऑटोमैटिक मॉडल लॉन्च किया जिसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 9.01 लाख रुपए है। नया मॉडल 1.4 लीटर पेट्रोल इर्ंजन के साथ मिलेगा। इसके अलावा इसमें छह एयरबैग, गति संवेदी स्वचालित डोर लॉक और उंचाई के लिहाज से समायोजित होने वाली सीट बेल्ट शामिल है। हुंदै मोटर इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा, Сहुंदै आई20 मंहगे कॉम्पैक्ट खंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला ब्रांड है। हुंदै ने गुणवत्ता, डिजाइन, प्रदर्शन और विशिष्टताओं के लिहाज से अपनी प्रतिष्ठा बनाई है।Т भारत में अब तक 10 लाख आई20 वाहनों की बिक्री हो चुकी है।
|