|
| फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा का फिल्म के प्रति जुनून देखकर अभिनेता अनिल कपूर हैरान हैं। अभिनेता-निर्माता का कहना है कि वह उन लोगों से आसानी से जुड़ जाते हैं जो काम के प्रति जुनूनी होते हैं। अनिल ने बताया, मैं उनके काम की प्रशंसा करता हूं। मैं उन लोगों से आसानी से जुड़ जाता हूं, जो अपने काम के प्रति जुनूनी हैं। अनिल जल्द ही मेहरा की फिल्म Сफन्नी खानТ में नजर आने वाले हैं।फिल्म के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, इसकी स्क्रिप्ट बहुत अच्छी है। यह एक म्यूजिकल फिल्म है। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बेहद रोमांचित हूं। यह पहली बार है, जब मैं खान नाम का किरदार निभाऊंगा। मेहरा इससे पहले फिल्म Сदिल्ली 6Т में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को कास्ट कर चुके हैं और अब उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर को फिल्म Сमिर्जियाТ से बॉलीवुड में लांच कर रहे हैं।
|