|
| सुपरस्टार सलमान खान और उनकी पूर्व महिला मित्र अभिनेत्री कैटरीना कैफ 2012 की एक्शन-रोमांस फिल्म Сएक था टाइगरТ के सीक्वल के लिए फिर से एक होने जा रहे हैं। Сटाइगर जिंदा हैТ फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे, जबकि Сएक था टाइगरТ का निर्देशन कबीर खान ने किया था। आज बकरीद के मौके पर जफर ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की। पहली फिल्म की कहानी टाइगर नाम के एक जासूस पर आधारित थी जिसे एक पाकिस्तानी जासूस कैटरीना से प्यार हो जाता है। इस फिल्म का सीक्वल अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।
|