|
| कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक में कल पुलिस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ। इस विवाद से कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच तनाव बढता जा रहा है और हिंसा हो रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कावेरी विवाद से पैदा स्थिति पर चर्चा के लिए मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। तोड़फोड़ और आगजनी की खबरों के बीच ऑफिस जाने वाले लोग वापस अपने घर लौट आए और कई कंपनियों ने एहतियाती कदम उठाते हुए काम बंद कर दिया तथा स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई। सिद्धारमैया ने जयललिता को पत्र लिख राज्य में कन्नड़भाषी लोगों और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए पर्याप्य सुरक्षा उपाय करने के लिए कहा है।
बिगड़ती स्थिति को देखते हुए केन्द्र ने आरएएफ की 10 कंपनियां कर्नाटक भेजी हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक और तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों को आज रात फोन किया और उन्हें केन्द्र से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा सिंह से बात करने के बाद बेंगलुरू में जारी आधिकारिक बयान में स्थिति को Сपूरी तरह से नियंत्रण मेंТ बताया गया। इसमें कहा गया कि केन्द्रीय गृह मंत्री ने अतिरिक्त केन्द्रीय बल के आग्रह पर Сसकारात्मक रूप सेТ जवाब दिया। दिल्ली में कावेरी निगरानी समिति ने भी बैठक की लेकिन वे उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुरूप तमिलनाडु और अन्य राज्यों को छोड़े जाने वाली पानी की मात्रा पर फैसला करने में नाकाम रहे और 19 सितंबर को फिर से मिलने का फैसला किया। तोड़फोड़ और आगजनी की खबरों के बीच, कार्यालय वाले लोग वापस अपने घर लौट आए और कई कंपनियों ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए काम बंद कर दिया तथा स्कूलों और कालेजों ने छुट्टी घोषित कर दी गयी। मेट्रो ने भी अस्थायी रूप से सेवाएं निलंबित रहीं। सिद्धरमैया ने जयललिता को पत्र लिख राज्य में कन्नड़भाषी लोगों और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए पर्याप्य सुरक्षा उपाय करने के लिए कहा। इस बीच बेंगलुरू में हिंसा को देखते हुए देर रात 16 थानों में कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस ने कहा कि राजगोपाल नगर, कामाक्षिपाल्या, विजयनगर, बायतारायानपुरा केंगरी, मागड़ी रोड, राजाजीनगर, आरआर नगर, केपी अग्रहारा चंद्र लेआउट, यशवनथापुरा, महालक्ष्मी लेआउट, पीन्या, आरएमसी यार्ड, नंदिनी लेआउट और ज्ञानभारती क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है।
|