Visitors online: 002

अफगान राष्ट्रपति 14 सितंबर से दो दिन की भारत की यात्रा पर

Home » Headlines

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी 14 सितंबर से दो दिन की यात्रा पर यहां आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम मुद्दों पर Сगहन चर्चाТ करेंगे। इस दौरान भारत काबुल की ज्यादा सैन्य सहायता का अनुरोध मान सकता है।

यात्रा की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि गनी और मोदी के बीच चर्चा में Сआपसी हितों से जुड़े कई विषयТ उठेंगे।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आगामी दौरा दोनों मित्र राष्ट्रों के बीच करीबी विचार विमर्श कायम रखने का अवसर प्रदान करेगा।

मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की बातचीत हमारी रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है और इससे दोनों देशों के बीच हर तरह के सहयोग को मजबूत करने की दिशा मिली है।

गनी इस यात्रा के दौरान कारोबारी समुदाय से भी मिलेंगे तथा नई दिल्ली में एक प्रमुख थिंकटैंक को संबोधित करेंगे।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links