Visitors online: 002

9/11 की 15वीं बरसी पर ओबामा ने कहा-अलकायदा, ISIS जैसे समूह हमें हराने में सक्षम नहीं होंगे

Home » Headlines

ग्यारह सितंबर के आतंकवादी हमले के पीड़ितों को याद करने में राष्ट्र की अगुवाई करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रविवार को कहा कि अलकायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी समूह अमेरिका को कभी हरा नहीं सकेंगे और अमेरिकी नागरिकों से कहा कि वो दूसरों को हमें बांटने नहीं दें।

ओबामा ने पेंटागन में 11 सितंबर के पीड़ितों की याद में आयोजित स्मृति सभा में कहा, Сअल कायदा, आईएसआईएल जैसे समूह जानते हैं कि वो कभी सक्षम नहीं होंगे। वो कभी भी अमेरिका जैसे महान और मजबूत देश को हराने में सक्षम नहीं होंगे।Т 

उन्होंने कहा कि इसलिये आज यह महत्वपूर्ण है कि हम एक देश के रूप में अपने को मजबूत करें। हम जानते हैं कि हमारी विविधता हमारी कमजोरी नहीं बल्कि सबसे बडी मजबूती है। यह वह अमेरिका है जिस पर सितम्बर की सुबह हमला हुआ और यह अमेरिका है जिसके प्रति हमें निष्ठा से रहना है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links