Visitors online: 001

सेना प्रमुख ने कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

Home » Headlines

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने अशांत कश्मीर घाटी खासकर दक्षिण कश्मीर में सबसे अधिक प्रभावित चार जिलों की सुरक्षा स्थिति की शुक्रवार को समीक्षा की। रक्षा सूत्रों के अनुसार जनरल सिंह आज सुबह यहां पहुंचे और उन्हें चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने वर्तमान स्थिति के बारे में बताया।

सूत्रों ने बताया कि सेना प्रमुख जमीनी स्तर पर अधिकारियों से स्थिति के बारे में सीधे तौर पर जानने के लिए घाटी के उत्तर और दक्षिण हिस्सों में सैन्य प्रतिष्ठान गए। सूत्रों ने कहा, Сसेना प्रमुख को खासकर दक्षिण कश्मीर में स्थिति सामान्य करने में मदद पहुंचाने के लिए नागरिक प्रशासन द्वारा उठाये गए कदमों के बारे में बताया गया।Т उनके अनुसार जनरल सिंह घुसपैठ निरोधक ग्रिड की तैयारी की समीक्षा के लिए कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के समीप अग्रिम चौकियों पर भी गए।वह बाद में दिल्ली रवाना होने से पहले जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा से मिलेंगे।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links