Visitors online: 001

गुलाबी गेंद से स्पिनरों को खेलने में मुश्किल हो रही है: युवराज

Home » Headlines

बायें हाथ के अनुभवी क्रिकेटर युवराज सिंह को लगता है कि चल रही दलीप ट्राफी में ज्यादातर बल्लेबाजों को गुलाबी गेंद से स्पिनरों का सामना करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

युवराज की इस बात का अंदाजा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल के बीच साझा किये गये 27 विकेट देखकर भी लगाया जा सकता है। गोपाल ने 14 जबकि कुलदीप ने 13 विकेट हासिल किये।

युवराज ने गौतम गंभीर की ब्लू टीम के खिलाफ फाइनल मैच से पहले पत्रकारों से कहा, Сमुझे लगता है कि स्पिनरों को खेलना थोड़ा मुश्किल है। मैंने यह तब महसूस किया जब मैं स्लिप में खड़ा था और मैंने देखा कि बल्लेबाजों को स्पिनरों (कुलदीप) को खेलने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। मुझे लगता है कि गुलाबी गेंद इतनी स्विंग नहीं करती जितनी लाल गेंद तब करती है, जब यह चमकीली होती है।

यह पूछने पर क्या पिच से उछाल मिलेगा तो युवराज ने कहा, Сजैसा कि मैंने कहा कि उछाल भरी पिच से जितना भी टर्न मिलेगा, स्पिनरों को गुलाबी गेंद से निश्चित रूप से मदद मिलेगी और यह आपको मैच के बाद ही पता चलेगा। उंगली से स्पिन करने वाले गेंदबाजों के लिये कम टर्न होगा। जो कुछ भी होगा वो कलाई से स्पिन करने वाले स्पिनरों के साथ ही होगा और वह भी दूधिया रोशनी में। ओस से गेंद को फिसलने में भी मदद मिलेगी।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links