Visitors online: 001

Moovie Review फिल्म 'बार-बार देखो': टाइम ट्रैवेल पर आधारित कहानी

Home » Headlines

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ़ स्टारर फिल्म 'बार-बार देखो' शुक्रवार को रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म की डायरेक्टर नित्या मेहरा है फिल्म जहाँ एक ओर ज़िन्दगी में प्यार की ज़रुरत समझाती है, वहीं ज़िन्दगी में तालमेल बनाए रखने का संदेश भी देती है।

फिल्म 'बार बार देखो' में कैटरीना कैफ- सिद्धार्थ मल्होत्रा दर्शकों को यही समझाते दिखेंगे कि प्यार निभाना या किसी भी रिलेशन को बनाए रखना कितना मुश्किल है। टाइम ट्रैवल पर आधारित इस कहानी में प्यार है, इमोशन है, कॉमेडी है और ट्विस्ट भी है।

फिल्म में कैटरीना कैफ़ और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने काफी अच्छा काम किया है। पिछली फिल्मों की तुलना में इस फिल्म में कैटरीना ने अच्छा अभिनय किया है। और यही बात सिद्धार्थ के लिए भी कही जा सकती है। दोनों स्टार्स ने अपने किरदार के साथ बखूबी न्याय किया है।

वहीं फिल्म का डायरेक्शन भी बेहतरीन है। देखा जाए तो फिल्म की कहानी आसानी से लोगों को कन्फ्यूज़ कर सकती है। पर फिल्म का डायरेक्शन अच्छा होने के कारण फिल्म आपको अच्छी तरह से समझ में आ जाएगी ऐसा कहा जा रहा है।

फिल्म की सभी अच्छी बातों के साथ-साथ फिल्म का संगीत भी कहानी को सपोर्ट करता हुआ है। फिल्म के हर पड़ाव के लिए एक गाना बनाया गया है, जो आपको फिल्म को एन्जॉय करने का मौका देता है। Сबार बार देखोТ का पहला गाना Сकाला चस्माТ देखकर आप नाच उठेंगे।

फिल्म की कहानी की बात करें तो टाइम ट्रैवेल के बारे में तो सुना ही होगा। बस ये कहानी भी उसी कांसेप्ट पर आधारित है। कहानी का हीरो जय वर्मा अपने भविष्य में जाकर अपने वर्त्तमान का महत्त्व समझता है। फिल्म की कहानी एक रोमांटिक लव स्टोरी की तरह है, जो दर्शकों के लिए कई मैसेजेस लेकर आती है।

जय वर्मा (सिद्धार्थ मल्होत्रा) और दिया (कैटरीना कैफ) की लव स्टोरी के साथ, जो एक-दूसरे के साथ ज़िन्दगी बिताने का फैसला करते हैं। जहाँ एक ओर दीया प्यार की ज़रुरत और उसके महत्त्व को समझती है, वहीं जय इस बात को नहीं समझ पाता और इसलिए एक पंडित उसे यह बात समझाने का ऐसा तरीका ढूंढता है, जो अपने आप में बेहद इंटरेस्टिंग होता है।

जय अपनी ज़िन्दगी में प्यार की अहमियत को समझने के लिए कई उतार-चढ़ावों से गुज़रता है। और यह पूरी फिल्म इसी कहानी के इर्द-गिर्द घूमती नज़र आती है।

कुल मिलाकर फिल्म प्यार, इमोशन, कॉमेडी और ट्विस्ट से भरपूर है, जो आपके लिए एक अच्छा मनोरंजन साबित होगी और फिल्म में क्या खास है ये देखने के लिए आपको सिनेमाघर तक जाना पड़ेगा।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links