|
| नेता नवजोत सिद्ध ने गुरुवार को अपनी पार्टी Сआवाज-ए-पंजाबТ का औपचारिक ऐलान कर दिया। राज्यसभा से इस्तीफा देने और आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं के बाद अचानक नए मोर्चे का गठन करने वाले क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने आज चंडीगढ़ में अपनी नई पार्टी को लेकर नई रणनीति का खुलासा भी किया। बीजेपी से अलग हुए सिद्धू ने नई पार्टी का ऐलान करते हुए कहा कि आवाज-ए-पंजाब का मकसद बेहाल पंजाब को खुशहाल करना है। यह एक इंकलाबी आवाज है। इसलिए पंजाब में बदलाव चाहने वाले नेता अब साथ आ जाएं। सिद्धू बादल परिवार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पंजाब में एक ही परिवार मुनाफा कमा रहा है। राज्य में परिवारवाद की सरकार है। अब तो काले बादल चीरकर सूरज किलना चाहिए। उन्होंने नाम लिए बिना बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी पार्टी अच्छी या बुरी नहीं होती। अच्छे-बुरे पार्टी चलाने वाले होते हैं और मेरी लड़ाई पार्टी चलाने वालों से ही है। इस मोर्चे में सिद्धू के साथ भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान और अकाली दल से निलंबित विधायक पगरट सिंह भी शामिल हैं। पंजाब में AAP के संयोजक पद से हटाए गए सुच्चा सिंह छोटेपुर भी गुरुवार को 'आवाज-ए-पंजाब' में शामिल हो सकते हैं। शुक्रवार को सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने फेसबुक पर आवाज-ए-पंजाब का पोस्टर शेयर कर उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया था। सिद्धू का यह मोर्चा पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरेगा। पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर अगले साल जनवरी या फरवरी की शुरुआत में होने चुनाव होने की संभावना है। पिछले 18 जुलाई को सिद्धू ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। परगट सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण अकाली दल ने निलंबित कर दिया था।
|