Visitors online: 002

कांग्रेस का हमला, आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने पर मढ़ा आरोप

Home » Headlines

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने को लेकर हमला किया है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर वादा नहीं निभाने का आरोप लगया है।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीटर पर लिखा, С विशेष राज्य का दर्जा आंध्र प्रदेश के लोगों का अधिकार है। यूपीए सरकार के दौरान विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया गया था।Т दिग्विजय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पार्टी मामलों के प्रभारी हैं।

कल केंद्र सरकार ने राज्य के लिए वित्तीय पैकेज की घोषणा की थी, जिसमें पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूर्ण वित्तीय सहायता देने, करों में छूट देने और विशेष सहायता देने की बात कही गई लेकिन विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया।

कांग्रेस लंबे समय से विशेष राज्य का दर्जा मांग रही है और इस बारे में राहुल गांधी प्रधानमंत्री को भी लिख चुके हैं।
जून 2014 में आंध्र प्रदेश से तेलंगाना के अलग हो जाने के कारण राज्य आर्थिक संकट झेल रहा है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links