Visitors online: 003

कॉमेडियन कपिल शर्मा से मांगी गई घूस? ट्वीट कर पूछा- 'क्या यही हैं अच्छे दिन'

Home » Headlines

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। दरअसल कपिल ने दो ट्वीट के जरिए खुद के भ्रष्टाचार का शिकार होने की बात कही है और पीएम नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन पर सवाल उठाए है। भ्रष्टाचार को लेकर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

कपिल ने ट्वीट करते हुए कहा कि वो पिछले 5 साल से 15 करोड़ रुपए इनकम टैक्स जमा कर रहे हैं। इसके बावजूद उनसे ऑफिस बनाने के लिए बीएमसी 5 लाख रुपए की घूस मांग रही है। कॉमेडियन शर्मा ने दूसरा ट्वीट करते हुए मोदी के Сअच्छे दिनТ पर तंज कसा है। कपिल ने ट्वीट में लिखा, Сये हैं आपके अच्छे दिनТ। कपिल ने ट्वीट कर यह बात जनता के सामने रखी है और इस ट्वीट में पीएम मोदी को टैग किया है।

कपिल शर्मा के इस आरोप पर बीएमसी के विजिलेंस अफसर अशोर पवार का बयान आया है। पवार ने कहा कि कपिल शर्मा घूस मांगने वाले अफसर का नाम बताएं। कपिल ने प्रधानमंत्री के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @narendramodi भी इस ट्वीट के साथ जोड़ा है। बहरहाल, प्रधानमंत्री, या उनके ऑफिस या महाराष्ट्र सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन बड़ी संख्या में ट्वीटर यूजर्स ताबड़तोड़ अपनी टिप्पणियां दे रहे है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links