Visitors online: 002

मेहमाननवाजी पर केजरीवाल सरकार ने खर्च कर डाले 1 करोड़ से अधिक!

Home » Headlines

पिछले 18 महीनों ने केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के 1 करोड़ रुपए सिर्फ चाय-कॉफी में फूंक दिए।दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके 6 सदस्यों वाले मंत्रिमंडल ने पिछले 18 महीनों में अपने मेहमानों पर चाय-समोसे पर 1 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। इसमें सीएम केजरीवाल ने सबसे ज्यादा 47.29 लाख रुपए खर्च किए हैं। 

सूचना अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के बाद दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 23 जुलाई को ये जानकारी मुहैया कराई।

आरटीआई कार्यकर्ता विवेक गर्ग की आरटीआई के ‌जवाब में जनरल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने ये जानकारी दी है। विवेक गर्ग ने अपनी आरटीआई में दिल्ली के मंत्रियों द्वारा समोसे और चाय पर किए गए खर्च का ब्यौरा मांगा था।

इस आरटीआई से यह जानकारी निकलकर सामने आई है कि डिप्टी सीएम सिसोदिया चाय-समोसों पर खर्च के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने करीब 11,28,429 रुपए खर्च किए। 

परिवहन मंत्री ने 11 लाख छह हजार 272 रुपए, महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री नौ लाख 11 हजार 179 रुपए और स्वास्थ्य मंत्री नौ लाख 10 हजार 311 रुपए खर्च किए। 

पर्यटन मंत्री छह लाख 30 हजार 90 रुपए और खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री ने पांच लाख 89 हजार 121 रुपए का खर्च अपने कार्यालय और आधार कार्यालय में आने वाले मेहमानों की आवभगत पर किया।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links