|
| भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली आज जारी आईसीसी ताजा वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर बरकरार है जबकि रोहित शर्मा एक पायदान नीचे सातवें स्थान पर खिसक गये हैं।सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आठवें स्थान पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार रैंकिंग में शीर्ष पांच में पहुंचने में सफल रहे। पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें Сप्लेयर आफ द सीरीजТ चुना गया था। इस 25 साल के क्रिकेटर ने इस सीरीज में 274 रन बनाये थे जिससे वह न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन और मार्टिन गुप्टिल तथा भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर ताजा रैंकिंग में चौथा स्थान कब्जाने में सफल रहे। इस सीरीज के दौरान यार्कशर के इस बल्लेबाज ने अपने कैरियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक 776 हासिल किये, जो उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में तीसरे वनडे के बाद हासिल किये थे जिसमें उन्होंने 85 रन की पारी खेली थी। रूट इंग्लैंड के उन चार बल्लेबाजों में से एक हैं जिन्होंने पाकिस्तान पर 4 . 1 से सीरीज जीत के दौरान रैकिंग में उपर की ओर कदम बढ़ाये हैं। एलेक्स हेल्स चार पायदान के फायदे से 20वें स्थान पर पहुंच गये, उन्होंने सीरीज में 223 रन बनाये जिसमें तीसरे वनडे में 171 रन की शानदार पारी भी शामिल है।
|