|
| इसरो आठ सितंबर को यहां से करीब 110 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी-एफ05 का प्रक्षेपण करेगा जो मौसम उपग्रह इनसैट-3डीआर को लेकर जायेगा। भारतीय अंतरिक्षण अनुसंधान संगठन ने अपनी वेबसाइट पर कहा, Сजीएसएलवी-एफ05..इनसैट 3डीआर मिशन आठ सितंबर को शाम चार बजकर दस मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा।Т इससे पहले इसरो ने 27 अगस्त, 2015 को जियोसिनक्रोनस सैटेलाइट लांच व्हीकल (जीएसएलवी) का आखिरी प्रक्षेपण किया था। उस समय जीएसएलवी-डी6 का प्रक्षेपण किया था जो अपने साथ संचार उपग्रह जीसैट-6 ले गया था। जीएसएलवी-एफ05 अपनी दसवीं उड़ान में 2,211 किग्रा के अत्याधुनिक मौसम उपग्रह इनसैट-3डीआर को जियोस्टेशनरी ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) में प्रक्षेपण करेगा। जीएसएलवी-एफ05 उड़ान में स्वदेशी रूप से विकसित क्रायोजेनिक अपर स्टेज :सीयूएस: चौथी बार जीएसएलवी की उड़ान में सवार किया जाएगा। वेबसाइट के अनुसार जीएसएलवी-एफ05 उड़ान महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सीयूएस से लैस जीएसएलवी की पहली परिचालन उड़ान है।
|