|
| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां भव्य राष्ट्रपति भवन के सामने आज सुबह औपचारिक स्वागत किया गया।पिछले 15 वर्षों में इस कम्युनिस्ट देश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांत ने किया। मोदी वियतनाम की एक दिवसीय यात्रा पर कल रात यहां पहुंचे थे। वह जी-20 वार्ताओं में शामिल होने के लिए आज शाम चीन रवाना हो जाएंगे। सुनहरी लटकन वाली सफेद वर्दी और काले गम्बूट पहने सशस्त्र बलों के बैंड ने भारत और वियतनाम का राष्ट्रगान बजाया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने मेजबान देश के तीनों सशस्त्र बलों के गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। भूरी जैकेट के साथ सफेद चूड़ीदार कुर्ता पहने मोदी को इसके तत्काल बाद भवन के पास स्थित उस पारंपरिक मकान में ले जाया गया जहां वियतनाम के प्रिय नेता हो ची मिन्ह 1958 से 1969 के दौरान रके थे। उन्हें वियतनाम के राष्ट्रपति ने भवन दिखाया।बाद में मोदी वियतनाम के अपने समकक्ष न्गुयेन शुआन फुक से वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, Сहेलो टू हनोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में शुक्रवार देर रात वियतनाम पहुंचे।Т पिछले 15 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली वियतनाम यात्रा है। उसके बाद वह रविवार को शुरू हो जी 20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के हांगझोउ जायेंगे। उनका कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव न्गुयेन फू ट्रोंग और नेशनल एसेम्बली की अध्यक्ष न्गुयेन थी किम न्गान से भी मिलने का कार्यक्रम है।रक्षा, सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, व्यापार एवं संस्कृति जैसे कुछ ऐसे मुद्दे हैं जो दोनों पक्षों के बीच की वार्ता में उठेंगे। मोदी महान नेता हो ची मिन्ह को श्रद्धांजलि भी देंगे, उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में उन्हें 20 वीं सदी के महान नेताओं में एक बताया था। वह मोन्यूमेंट ऑफ हीरोज एंड मार्टस पर माल्यार्पण करेंगे एवं छुआन सू पगोड़ा भी जायेंगे। हो चिन्ह मिन्ह को कम्युनिस्ट वियतनामी वियतनामी जार्ज वाशिंगटन भी कहते हैं, उनके नाम पर एक शहर भी है। उनके निधन के बाद उनके अनुयायियों ने उनके पार्थिव शरीर पर विशेष लेप लगाकर शव को एक मकबरे में रख लिया जहां उन्हें अब भी पूजा जाता है। यात्रा पर जाने से पहले मोदी ने वियतनाम के सरकारी रेडियो नेटवर्क Сवॉयस ऑफ वियतनामТ के साथ साक्षात्कार में कहा, Сवियतनाम के प्रधानमंत्री (न्गुयेन शुयॉन) फुक और मैं क्षेत्रीय सहयोग और स्थिरता तथा हमारे बहुआयामी सहयोग पर विचार विमर्श करेंगे।Т मोदी ने कहा, Сहमारे बहुआयामी रिश्तों में जोर अपने दोनों देशों के साथ साथ एशिया और एशिया के बाहर के क्षेत्रों में भी स्थिरता और शांति बनाए रखने, आर्थिक प्रगति तथा समृद्धि पर है।Т मोदी ने कहा कि भारत की Сएक्ट ईस्टТ नति का लक्ष्य अपने पूर्वी पड़ोसी देशों के साथ आर्थिक क्षेत्र के साथ साथ सुरक्षा, सामरिक और राजनीतिक क्षेत्र, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और रक्षा क्षेत्र में सहयोग के लिए भागादीदारी विकसित करना है। प्रधानमंत्री ने रेडियो से बातचीत में वियतनाम को आसियान संगठन का महत्वपूर्ण सदस्य बताया और कहा कि वह भारत की Сएक्ट ईस्टТ नीति का महत्वपूर्ण स्तंभ है। भारत का ओएनजीसी विदेश लिमिटेड तीन दशक से भी अधिक समय से वियतनाम में तेल उत्खनन परियोजनाओं में लगा है ओर इस द्विपक्षीय यात्रा के दौरान इस क्षेत्र में नयी परियोजनाओं का एलान भी हो सकता है। वर्ष 2015 से 2018 तक वियतनाम, भारत के लिये आसियान समन्वयक रहा है। दोनों देशों ने इस दौरान भारत-आसियान और मेकांग-गंगा सहयोग रूपरेखा के क्षेत्र में आपसी भागीदारी को मजबूती देने के लिये दृढ प्रतिबद्धता जताई है। मोदी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, Сहम वियतनाम के साथ मजबूत आर्थिक संबंध बनाना चाहते हैं जो हमारे नागरिकों के लिए परस्पर लाभकारी हो। वियतनाम की यात्रा के दौरान लोगों के बीच संबंध मजबूत करना भी हमारी कोशिश होगी।Т
|