Visitors online: 002

सेक्स स्केंडल में बुरे फंसे दिल्ली सरकार के मंत्री संदीप कुमार, सीएम केजरीवाल ने किया बर्खास्त

Home » Headlines

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के महिला एवं बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार को कैबिनेट से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। केजरीवाल ने यह कदम उनकी एक आपत्तिजनक सीडी मिलने के बाद उठाया है। 34 साल के संदीप कुमार सुल्तानपुर माजरा से विधायक हैं। मंत्री को बर्खास्त करने का फैसला यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में किया गया जहां शीर्ष आप नेता मौजूद थे। बाद में केजरीवाल ने ट्वीट कर इस फैसले की घोषणा की।

केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, Сमंत्री संदीप कुमार की आपत्तिजनक सीडी मिली। आप सार्वजनिक जीवन में शुचिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उससे समझौता नहीं किया जा सकता। तत्काल प्रभाव से उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया गया।Т सूत्रों ने बताया कि सीडी में कथित रूप से कुमार एक महिला के साथ आपत्तिजनक दशा में नजर आ रहे हैं। कुमार के पास समाज कल्याण विभाग भी था।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज रात संवाददाताओं से कहा, Сयह सीडी हमारे पास महज आधे घंटे पहले ही आयी थी। हमने उसे देखा और उन्हें तत्काल बर्खास्त करने का फैसला किया। आप अपराध एवं भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर चलती है।Т कुमार सुलतानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह असीम अहमद खान के बाद बर्खास्त किये जाने वाले दूसरे मंत्री हैं। खान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री थे।

सूत्रों ने बताया कि कुमार को बर्खास्त करने का फैसला केजरीवाल के निवास पर आनन-फानन में बुलाई गई आप की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में किया गया। सिसोदिया ने कहा, Сहम ऐसी किसी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारे 67 विधायक हैं। यदि मुख्यमंत्री समेत कोई भी किसी भी गलत काम में लिप्त पाया जाता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी क्योंकि आप अन्य दलों से भिन्न है।Т 

पिछले साल 9 अक्तूबर को केजरीवाल ने तत्कालीन पर्यावरण एवं वन मंत्री असीम अहमद खान को एक बिल्डर से छह लाख रूपए की कथित रूप से रिश्वत मांगने को लेकर बर्खास्त कर दिया था और इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। पिछले साल जून में कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने फर्जी डिग्री के आरोप में गिरफ्तार किये जाने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

आज के घटनाक्रम पर दिल्ली भाजपा ने कहा कि केजरीवाल को नैतिक रूप से भ्रष्ट विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने यह कहते हुए आप पर प्रहार किया कि छह मंत्रियों में से तीन कथित फर्जी डिग्री, भ्रष्टाचार और नैतिक पतन को लेकर पकड़े गए हैं। माकन ने कहा, Сलेकिन किसने उन्हें चुना? क्यों नहीं उन्हें पार्टी से निकाला गया?


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links