Visitors online: 001

पीएम मोदी से मिले जॉन केरी

Home » Headlines

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और क्षेत्र में तथा उससे आगे के घटनाक्रम पर अमेरिका का नजरिया साझा किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, अमेरिकी वाणिज्य मंत्री पेनी प्रिट्जकर के साथ पहुंचे केरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून 2016 की अमेरिका यात्रा के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति पर भी चर्चा की। उन्होंने मोदी को कल संपन्न दूसरी भारत अमेरिका रणनीतिक एवं वाणिज्यिक वार्ता के बारे में भी बताया।

विज्ञप्ति में बताया गया है, Сअमेरिकी विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ क्षेत्र में और उससे आगे के घटनाक्रम पर अमेरिका का दृष्टिकोण भी साझा किया।Т अमेरिकी विदेश मंत्री ने कल और आज एक आयोजन में अपने संबोधन में पाकिस्तान से आतंकवादियों के ठिकाने समाप्त करने के लिए और काम करने तथा उसकी जमीन से सक्रिय Сस्वदेशी समूहोंТ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा, जिनकी गतिविधियों के कारण भारत के साथ उसके रिश्ते और अफगानिस्तान की शांति एवं स्थिरता पर असर पड़ रहा है।

मोदी ने बताया कि वह चीन के हांगझोउ में जी-20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति ओबामा से मिलने के लिए उत्सुक हैं। इस मुलाकात के बारे में मोदी ने ट्विटर पर कहा, Сआपसे मिलकर बहुत खुशी हुई विदेश मंत्री जॉन केरी। हमने भारत-अमेरिका संबंधों पर बहुत सार्थक चर्चाएं कीं।Т केरी ने इससे पहले ट्वीट किया था, Сनरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात से प्रसन्नता हुई, भारत के साथ अब तक के सर्वाधिक प्रगाढ़ रिश्तों और सफल सामाजिक एवं सामुदायिक घटनाक्रम (एस एंड सीडी) की झलक।Т


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links