Visitors online: 003

कश्मीर पर रक्षा मंत्री पार्रिकर बोले- छोटे समूहों ने अधिकतर लोगों को बना रखा है बंधक

Home » Headlines

कश्मीर में तनाव के लिए सीमा पार की ताकतों को जिम्मेदार ठहराते हुए रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा है कि घाटी में Сकुछ प्रतिशत लोगोंТ ने अधिकतर लोगों को बंधक बना रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में हिंसा से निपटने के लिए Сकाफी सक्रियताТ से काम कर रही है।

पार्रिकर ने कल अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान पेंटागन के संवाददाताओं से कहा कि जहां तक कश्मीर की बात है, भारत सरकार सीमा पार से आने वाली हिंसा से निपटने के लिए बेहद सक्रिय रही है। उन्होंने कहा कि कुछ प्रतिशत लोगों ने अधिकतर लोगों को बंधक बनाकर रखा हुआ है। कश्मीर की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कर्फ्यू पहले ही हटा दिया गया है और एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भी घाटी जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वास्तव में कश्मीर में एक ऐसी सरकार है, जिसे लोकतांत्रिक तरीके से चुना गया है और मुख्यमंत्री घाटी से ही हैं।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links