Visitors online: 003

कोर्ट ने स्कॉर्पिन के डेटा आगे प्रकाशित नहीं करने का अस्थायी आदेश जारी किया

Home » Headlines

आस्ट्रेलिया की एक अदालत ने सोमवार को Сद आस्ट्रेलियनТ अखबार की ओर से स्कॉर्पिन पनडुब्बी संबन्धी डेटा को आगे प्रकाशित करने के खिलाफ अस्थायी आदेश जारी कर दिया। अदालत ने फ्रांसीसी कंपनी डीसीएनएस की ओर दायर आवेदन पर आदेश जारी किया।

अखबार का कहना है कि अदालत की ओर से अस्थायी आदेश दिया गया है। उसने पहले कहा था कि वह सोमवार को इस पनडुब्बी की शस्त्र प्रणाली से जुड़े दस्तावेजों को प्रकाशित करेगा, हालांकि उसने ऐसा नहीं किया।

पेरिस में कंपनी के मुख्यालय ने एक बयान में कहा, Сडीसीएनएस ने आवेदन देकर मांग की है कि द आस्ट्रेलियन उन दस्तावेजों को हटाए जो उसने अपनी वेबसाइट पर डाली है तथा अन्य दस्तावेजों का और कोई प्रकाशन रोके।Т कंपनी के वकील ने कल अखबार से कहा था कि अत्यधिक महत्वपूर्ण इन दस्तावेजों के प्रकाशन से संवदेनशील और प्रतिबंधित सूचनाओं एवं चित्रों के प्रसार के लिहाज से डीसीएनएस तथा उसकी छवि और उसके ग्राहक को सीधा नुकसान पहुंचता है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links