Visitors online: 003

राहुल गांधी 31 अगस्त से अमेठी दौरे पर

Home » Headlines

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 31 अगस्त को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेंद मिश्रा ने सोमवार को यहां बताया कि राहुल 31 अगस्त की रात को अमेठी पहुंचेंगे। एक सितम्बर को मुंशीगंज गेस्ट हाउस में आम जनता से मुलाकात के बाद वह जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के जाफरगंज मे एक जन सभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि एक सितम्बर को ही राहुल कुछ गांवों में विकास कार्यो का निरीक्षण भी करेंगे। वह अगले दिन जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक मे भाग लेने गौरीगंज जाएंगे। उसके बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links