Visitors online: 001

चंडीगढ़ में 30 हजार लोगों के साथ PM ने किया योगाभ्यास ,कहा-योग यानी जीरो बजट में हेल्थ गारंटी

Home » Headlines

दुनियाभर में आज दूसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ में 30 हजार से अधि‍क लोगों के साथ योग किया. यहां पीएम ने घोषणा की कि अगले साल से योग के लिए काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा. पीएम ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो योग अवॉर्ड का ऐलान किया है.

अपने संबोधन में योग की महत्ता पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह महज क्रिया नहीं, बल्कि‍ शरीर को स्वस्थ्य रखने की विधि‍ है. पीएम ने कहा कि योग को मोबाइल की तरह अपने जीवन में शामिल कर लें. योग के जरिए हम डयबिटीज जैसी बीमारी को भी मात दे सकते हैं. योग पर यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया. इसके अलावा योग दिवस पर देशभर में मंगलवार को 1 लाख से अधि‍क कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

पीएम मोदी के साथ विकलांगों ने भी योग किया. प्रधानमंत्री ने कहा, 'योग पाने का नहीं, बल्कि मुक्ति का मार्ग है. ये परलोक का विज्ञान नहीं है, इहलोक का विज्ञान है.' पीएम ने कहा कि योग विश्व में और लोकप्रिय होना चाहिए. भारत से अच्छे योगा टीचर निकलें.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'योग क्या मिलेगा इसके लिए नहीं है. योग में मैं क्या छोड़ पाऊंगा, किन-किन चीजों से मुक्ति पा सकूंगा. इसका मार्ग दिखाता है. योग पाने का नहीं, बल्कि मुक्ति का मार्ग है.' मोदी ने कहा, 'योग मृत्यु के बाद क्या मिलेगा, इसका रास्ता नहीं दिखाता.' 

'योग को जीवन का हिस्सा बनाएं'
पीएम मोदी ने कहा, 'योग नास्तिक और आस्तिक दोनों के लिए है. ये गरीब के लिए भी है और अमीर के लिए भी. ये एक तरह का जीवन बीमा है, जो जीरो बजट पर होता है. योग को जीवन से जोड़ना जरूरी है.' उन्होंने लोगों से योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की.


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links