Visitors online: 001

साइना चार पायदान खिसककर नौंवे स्थान पर

Home » Headlines

भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ताजा विश्व रैंकिंग में चार पायदान खिसककर नौंवे स्थान पर पहुंच गयी जबकि पीवी सिंधु रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बावजूद 10वें नंबर पर बरकरार है।

ओलंपिक क्वार्टरफाइनल में लिन डैन से हारने वाले किदाम्बी श्रीकांत को एक पायदान का लाभ मिला है और वह आज जारी रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं।

सिंधु ने अपने से उंची रैंकिंग की तीन खिलाड़ियों वांग यिहान (दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी), नोजोमी आकुहारा (तीसरे) और ताई जु यिंग (सातवें) को हराकर रियो में रजत पदक जीता था। साइना शुरू में ही बाहर हो गयी और रियो में नाकआउट चरण में पहुंचने में असफल रही थी। साइना ने स्वदेश लौटने पर घुटने की सर्जरी करायी है और करीब चार महीने तक खेल से बाहर रहेंगी।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links