Visitors online: 003

BCCI से जड़े मुद्दों पर चर्चा के लिये 28 अगस्त को बैठक करेगा लोढा पैनल

Home » Headlines

उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति आर एम लोढा पैनल बीसीसीआई से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिये 28 अगस्त को बैठक करेगा जिसमें बोर्ड के खिलाफ मिली कई शिकायतें भी शामिल होंगी। 

पैनल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने आज कहा, Сबोर्ड के खिलाफ मिली कई शिकायतों को देखते हुए लोढा समिति 28 अगस्त रविवार को नयी दिल्ली में आपात बैठक करेगी।Т मिली शिकायतें किस संबंध में है, इस बारे में पूछने पर सूत्र ने कहा, Сयह गोपनीय है। इस बैठक के स्थल पर भी अभी फैसला नहीं हुआ है।Т

बीसीसीआई का अपनी आम सालाना बैठक 21 सितंबर को करने की घोषणा करने का मुद्दा भी चर्चा में शामिल होगा। पूरी संभावना है कि समिति अपने विवेकाधिकार का इस्तेमाल करते हुए इस बैठक को Сअमान्यТ घोषित करेगी। बीसीसीआई 11 बिंदु के सुधार को लागू करने के संबंध में अपनी पहली अनुपालन रिपोर्ट 15 अक्तूबर तक सौंपने के लिये तैयार है।

हालांकि बीसीसीआई की पिछले सोमवार को हुई कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान फैसला हुआ कि बोर्ड अपनी समीक्षा याचिका के फैसले का इंतजार करेगा जो उसने उच्चतम न्यायालय में दायर की है। 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links