Visitors online: 003

मेरा टीवी कार्यक्रम 'नामकरण' दिलों को छुएगा : महेश भट्ट

Home » Headlines

फिल्मकार महेश भट्ट ने कहा है कि उनके आगामी टेलीविजन कार्यक्रम СनामकरणТ का उद्देश्य किसी को प्रभावित करना नहीं बल्कि दर्शकों के दिलों को जीतना है।

भट्ट ने कहानी पर आधारित एक कार्यक्रम बनाया है जिससे वह अपने टेलीविजन पारी की शुरूआत कर रहे हैं। यह 10 वर्षीय अवनी की कहानी है जो एक जिज्ञासु लेकिन दूरदर्शी लड़की है जो ऐसे सवाल उठाएगी जो सामाजिक मानदंडों को चुनौती देंगे।

भट्ट ने यहां संवाददाताओं से कहा, Сहमने किसी को (कार्यक्रम से) प्रभावित करने का नहीं बल्कि दिलों को छूने का प्रयास किया है। वर्तमान समय में जब सभी प्रभावित करने और चकाचौंध का प्रयास करते हैं मैं दिलों को छूने और जुड़ने का प्रयास कर रहा हूं।Т कार्यक्रम में जाने-माने गायक कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल का एक गाना भी है जिन्होंने सीधी प्रस्तुति भी दी।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links