Visitors online: 001

बिहार टॉपर्स घोटाला: BSEB के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर सिंह और पत्नी गिरफ्तार

Home » Headlines

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पूर्व चेयरमैन और बिहार टॉपर्स कांड के मास्टरमाइंड लालकेश्वर प्रसाद सिंह को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया है. इसी मामले में आरोपी उनकी पत्नी ऊषा सिन्हा को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

इसके साथ ही मुजफ्फरपुर से मुख्य आरोपी बच्चा के तीन साथि‍यों को हिरासत में लिया गया है. इसमें बच्चा राय के वीआर कॉलेज का डिप्टी डायरेक्टर भी शामिल है.


बिहार की किरकिरी करवाने वाले इस कांड के दोनों आरोपी को एसआईटी ने राजधानी पटना से बाहर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है. फर्जी टॉपर्स कांड में राज्य सरकार की ओर से दर्ज आपराधिक मामले में दोनों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी  किया गया था. लालकेश्वर प्रसाद के कार्यकाल में बोर्ड ऑफिस काले कारनामों का अड्डा बन चुका था. वहां पैसे के बल पर जमकर खेल खेला जाता था.

लोअर कोर्ट ने 15 जून को दोनों के खिलाफ ये वारंट जारी किया है. इस मामले में लालकेश्वर बिहार बोर्ड के चेयरमैन पद से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं. इससे पहले बुधवार सुबह पुलिस ने लालकेश्वर प्रसाद के पीए अनिल सिंह को पुलिस ने नालंदा के हिलसा से गिरफ्तार किया था.

बिहार बोर्ड टॉपर्स कांड का मुख्य आरोपी बच्चा राय पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है. कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा हुआ है. वकोर्ट के आदेश के बाद बच्चा राय ने एक बार फिर खुद को बेकसूर बताया. उन्होंने कहा, 'मैं कभी लालकेश्वर सिंह से नहीं मिला. मैंने सिटी एसपी को कैमरे के सामने अपना बयान दे दिया है. मैं कहीं छिप नहीं रहा था, मैं अपने बेटे से मिलने गया था. मैंने तो सरेंडर किया है.'


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links