Visitors online: 004

रियो ओलिंपिक में भारत को पहला पदक दिलाने वाली साक्षी मलिक भारत लौटीं, हुआ जोरदार स्वागत

Home » Headlines

रियो ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली रेसलर साक्षी मलिक देर रात दिल्ली पहुंची जहां एयरपोर्ट पर लोगों ने साक्षी का भव्य स्वागत किया। बुधवार सुबह 3.50 बजे साक्षी दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरीं। उन्हें रिसीव करने के लिए हरियाणा सरकार ने अपने पांच मंत्री भेजे। साक्षी का परिवार और गांव के करीबी लोग भी वहां पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर साक्षी को रिसीव करने के लिए हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज, कविता जैन आदि पहुंचे।

साक्षी ने इस दौरान कहा कि वह इस स्वागत से अभिभूत हैं। साक्षी ने कहा कि मैं काफी रोमांचित थी। मैं अपने दोस्तों और परिजनों से मिलने के लिए बेचैन थी। मेरी यह सफलता उनकी देन है और मैं इसे अपने परिजनों, दोस्तों और देश के नाम करती हूं। इसके बाद साक्षी ने अपने गृहनगर रोहतक का रुख किया। दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थानीय लोगों और हरियाणा कुश्ती संघ के अधिकारियों ने साक्षी का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। साक्षी ने इस शानदार स्वागत के लिए सबका आभार व्यक्त किया और कहा कि पदक के साथ अपने राज्य में प्रवेश उनके लिए काफी भावनात्मक क्षण है।
साक्षी ने इसके बाद अपने गांव मोखरा खास का रुख किया लेकिन इस बीच वह रोहतक जिले के कई गावों में रुकीं। स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रोहतक में साक्षी के स्वागत की विशेष तैयारियां हैं और कहा जा रहा है कि हरियाणा सरकार के पांच मंत्री उनके स्वागत के लिए वहां मौजूद रहेंगे। साक्षी को कांस्य पदक जीतने के लिये राज्य सरकार की तरफ से ढाई करोड़ रूपये का नकद पुरस्कार बहादुरगढ़ में ही दिये जाने की संभावना है।Т साक्षी के लिये आज शाम उनके गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।

साक्षी ने फ्रीस्टाइल कुश्ती के 58 किलोग्राम वर्ग में कांस्य जीता था। साक्षी ने ही रियो में भारत का खाता खोला था, जिसके बाद पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में रजत पदक जीता। भारत को रियो में यही दो पदक मिले। हरियाणा सरकार ने साक्षी को 2.5 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही दिल्ली सरकार ने साक्षी को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार और दिल्ली परिवहन निगम में कार्यरत उनके पिता सुखबीर मलिक को पदोन्नति देने का ऐलान किया है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links