Visitors online: 002

इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों की संख्या एक करोड़ पहुंची

Home » Headlines

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों की संख्या एक करोड़ तक पहुंचने पर अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है।

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक छोटी क्लिप के साथ अपनी भावनाओं को जाहिर किया है। जिस क्लिप में वे दोनों तरफ के कांच पर एक और शून्य लिखे हुए चश्मे को पहनते हुए दिख रही है। प्रियंका अभी न्यूयॉर्क में लोकप्रिय टीवी सीरियल Сक्वांटिकोТ के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही है।

प्रियंका ने लिखा, Сइंस्टाग्राम पर हमारे एक करोड़ लोगों का परिवार बनने के लिए मैं सबका शुक्रगुजार हूं। ढेर सारे धन्यवाद के साथ सबका आभार प्रकट करती हूं।फिल्म Сबाजीराव मस्तानीТ की 34 वर्षीय अभिनेत्री अब इस सोशल साइट पर अपने प्रशंसकों की संख्या में दीपिका पादुकोण के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। दीपिका के इंस्टाग्राम पर इस समय लगभग एक करोड़ सात लाख प्रंशसक हैं।

आलिया भट्ट 85 लाख प्रशंसकों के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं। जबकि 68 लाख के साथ सोनम कपूर और 63 लाख के साथ अक्षय कुमार क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links