|
| फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी ने दोबारा राष्ट्रपति बनने के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे अगले साल होने वाले चुनाव में अपनी धुर दक्षिणपंथी पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने की कोशिश करेंगे। 61 साल के पूर्व राष्ट्रपति पांच साल के अपने कार्यकाल के आखिरी साल में काफी अलोकप्रिय हो गए थे। उन्होंने शीर्ष पद पर दोबारा आसीन होने की अपनी आकांक्षा नहीं छिपायी थी। सारकोजी ने इस हफ्ते आने वाली अपनी नयी किताब Сटूट पोर ल फ्रांसТ की प्रस्तावना में लिखा, Сमैंने राष्ट्रपति पद के लिए 2017 में होने वाले चुनाव में उम्मीदवार बनने का फैसला किया है।Т
|