Visitors online: 002

वायरल हुई तस्वीर,पुलिसवाले की गोद में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान

Home » Headlines

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार से सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर के वायरल होने की वजह से काफी चर्चा में हैं। एक तस्वीर में सीएम शिवराज पुलिसकर्मियों की गोद में नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मी उन्हें गोद में उठाकर पानी की धार पार करवा रहे हैं। लोग इस तस्वीर को सोशल मीडिया में खूब शेयर कर रहे हैं।

तस्वीर में नजर आ रहे सीएम शिवराज ने सफेद जूते पहने हैं उन्हें पानी में उतरने से बचाने के लिए जवान उन्हें कंधों पर उठा कर ले जा रहे हैं। दो जवानों के अलावा पीछे से तीन अन्य लोगों ने भी उन्हें सहारा दे रखा है।गौरतलब है कि राज्य में बाढ़ से बेहाल इलाके जायजा लेने पहुंचे शिवराज ने अमानगंज, गढोखर, कमताना, बिल्हा, हिनौती, सिंघोरा सहित कई गांव में बाढ़ पीडितों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी, लेकिन वह पन्ना जिले के कमताना गांव के कड़वानी पहुंचे तो बहुत पानी भरा होने के चलते उन्होंने अपने सुरक्षा दल में शामिल जवानों का सहारा लिया।  


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links