Visitors online: 002

WTA युगल रैंकिंग में अकेले टॉप पर पहुंचीं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा

Home » Headlines

भारत की सानिया मिर्जा सिनसिनाटी फाइनल में बारबरा स्ट्राइकोवा के साथ मिलकर अपनी पूर्व जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस और कोको वांदेवेघे को 7-5, 6-4 से हराकर डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में अकेले शीर्ष पर पहुंच गई हैं।

सानिया और स्विट्जरलैंड की हिंगिस ने अपनी सफल जोड़ी का अंत पिछले महीने संयुक्त रूप से नंबर एक के रूप में किया था। सानिया और हिंगिस ने एक साथ मिलकर 14 खिताब जीते जिसमें तीन ग्रैंडस्लैम भी शामिल रहे।

रियो ओलंपिक में टीमिया बाकसिंजस्की के साथ मिलकर स्विट्जरलैंड के लिए महिला युगल का रजत पदक जीतने के बाद हिंगिस यहां आई थी। हिंगिस और सानिया की जोड़ी टूट चुकी है लेकिन ये दोनों सिंगापुर में अक्तूबर में सत्रांत होने वाली डब्ल्यूटीए टूर चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगी।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links