|
|
शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार पूर्णिमा तिथि में मनाया जाता है जो 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इसलिए त्योहार को मनाने का सबसे अच्छा समय 2 बजकर 57 मिनट से पहले तक है। लेकिन यहां एक बात का और ध्यान रखना होगा जो है राहुकाल।
रक्षाबंधन का त्योहार इस वर्ष गुरुवार के दिन है इसलिए राहु काल का समय 1बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राहुकाल के समय राखी बांधने और बंधवाने से बचना चाहिए।
वैसे शास्त्रों का एक मत यह है कि तीन प्रहर से अधिक समय तक जो तिथि होती है वही तिथि पूरे दिन मान्य रहती है। इसलिए अगर आपको दिन 1 बजकर 30 मिनट तक राखी का त्योहार मनाने का मौका नहीं मले तो 3बजे के बाद से सूर्यास्त तक भी राखी बंधवा सकते हैं।
|