Visitors online: 001

अक्षय कुमार की फिल्म "रुस्तम" देखने जाने से पहले पढ़े रिव्यु

Home » Headlines

अक्षय कुमार की फिल्म "रुस्तम" रिलीज हो चुकी है, कैसी है यह फिल्म, आइए जानते हैं |
 
फिल्म की कहानी नेवल अफसर रुस्तम पावरी (अक्षय कुमार) की है जो अपनी पत्नी सिंथिया पावरी (इलियाना डी क्रूज) के साथ सुखद जिंदगी व्यतीत कर रहा होता है लेकिन एक दिन उसकी दुनिया झटके से बदल जाती है जब उसे पता चलता है की उसकी पत्नी के अवैध सम्बन्ध उसके ही करीबी दोस्त विक्रम मखीजा (अर्जन बाजवा) के साथ हैं, इसके ठीक बाद 3 गोलियां चलती हैं और सबकुछ बदल जाता है, अब इस कत्ल का जिम्मेदार कौन है, इसमें सरकार का क्या योगदान होता है? और आखिरकार क्या नतीजा आता है, ये आपको नजदीकी थिएटर तक जाकर ही पता चलेगा |
 
फिल्म की कहानी मुम्बई के मशहूर नानावटी केस से काफी मिलती जुलती है जिसकी लिखावट बहुत ही बेहतरीन अंदाज में विपुल के. रावल ने की है | फिल्म को 50 के दशक में दर्शाया गया है और उसी जमाने के हिसाब से ही संवाद और पटकथा लिखी गई है | कहानी कहने का अंदाज भी काफी अच्छा है | टीनू का डायरेक्शन और संतोष ठुंडीईल की सिनेमाटोग्राफी लाजवाब है |
 
एक बार फिर से अक्षय कुमार ने साबित कर दिया है की वो हरफनमौला खिलाड़ी कुमार होने के साथ-साथ उम्दा एक्टर हैं, और नेवी अफसर के रूप में लाजवाब दिखते है | वहीं इलियाना डी. क्रूज, ईशा गुप्ता का किरदार भी काफी सहज है | कुमुद मिश्रा, अर्जन बाजवा और बाकी कलाकारों का काम भी अच्छा है | फिल्म की कमजोर कड़ी इसकी लंबाई है, जिसे छोटा किया जाता तो फिल्म और भी ज्यादा क्रिस्प होती. फिल्म की एडिटिंग और बेहतर की जा सकती थी। फिल्म का संगीत फिल्म के रिलीज से पहले ही हिट है और कहानी के साथ खूब जमता भी है |
 
अगर मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्मों के दीवाने हैं, तो इस फिल्म को मिस ना करें |


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links