|
|
हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली जो की हमे हॉलीवुड की फिल्मो में नजर आती रही है | अब हॉलीवुड की अभिनेत्री और फिल्म निर्माता एंजेलिना जोली अमेरिका के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में पढ़ाएंगी। यूएस पत्रिका के मुताबिक इससे पहले जोली लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) में अतिथि शिक्षक भी रह चुकी हैं।
पहले घोषणा की गई थी कि अभिनेत्री और मानवाधिकार कार्यकर्ता जोली लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बतौर अतिथि शिक्षक जुड़ी हैं और अब पत्रिका में बताया गया है कि वे "एलएसई के अनुषांगी जॉर्जटाउन में भी अतिथि शिक्षिका" होंगी। इस अमेरिकी संस्थान में वे किस पद पर होंगी अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है हालांकि जॉर्जटाउन इंस्टीट्यूट फॉर वुमन, पीस ऐंड सिक्युरिटी की एंबेसेडर मेलाना वेरवीर ने मई में 41 वर्षीय अभिनेत्री से इस बाबत चर्चा की थी।
वेरवीर ने एक वक्तव्य में कहा, "लंदन के हाल के दौरे में मेरी मुलाकात एंजेलिना जोली से हुई। हम एंजेलिना और पूर्व विदेश मंत्री हेग के भविष्य में जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से जुड़ने का इंतजार कर रहे हैं।"
एलएसई में एंजेलिना महिला, शांति और सुरक्षा पर आधारित एक साल के नए एमएससी पाठ्यक्रम के छात्रों को संबोधित करेंगी। यह पाठ्यक्रम साल 2017 के अकादमिक वर्ष से शुरू हो जाएगा।
बता दे कि मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली को हाल ही में "डब्ल्यूएसजे मैगजीन इनोवेटर अवार्ड" मिला है | उन्हें यह अवॉर्ड मनोरंजन और फिल्म जगत में अपने सफलतम काम के लिए दिया गया है | उन्होंने अवॉर्ड लेते समय अपनी उपलब्धियों के बजाय अपनी माँ को याद किया और उनके साथ अपने बच्चो को भी शुक्रिया अदा किया है। बीते कई दिनों से दुनिया के सबसे हॉट और ब्यूटीफुल कपल एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के शादीशुदा जीवन के टूटने की खबरे आ रही थी | लेकिन हाल ही में दोनों ने अपने रिश्ते के टूटने और आपसी मतभेद की खबर को सिरे से नकारा है |
|