Visitors online: 002

अमित शाह के इशारों पर काम करंगे गुजरात के नए CM विजय रूपाणी : हार्दिक पटेल

Home » Headlines

गुजरात के नए मुख्नमंत्री के रूप में विजय रूपाणी का नाम आने के बाद हार्दिक पटेल ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि रूपाणी बीजेपी प्रमुख अमित शाह के खास हैं और अब उनके इशारे पर ही गुजरात में काम होगा।
 
हार्दिक ने दावा किया कि रूपाणी सिर्फ नाम के लिए ही मुख्यमंत्री होंगे और पूरा काम अमित शाह करेंगे। दिनभर नितिन पटेल के नाम की चर्चा के बाद रूपाणी का नाम तय किए जाने पर हार्दिक ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पटेल समुदाय को गुमराह किया है और कहा कि यदि नितिन पटेल को पटेल समाज में अपनी थोडी भी इमेज बचानी हैं तो वह तुरन्त उपमुख्नमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दे।
 
हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया कि पटेल समुदाय का गुजरात में एक बार फिर अपमान हुआ है वहीं रूपाणी का नाम तय कर अमित शाह ने गुजरात में नई राजनीति की शुरूआत करने की कोशिश की है। हार्दिक ने कहा कि उनका आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links