|
|
अधिकतर लोग व्हाट्सएप्प के मैसेज चैट से मैसेज डिलीट करते होंगे और सोचते होंगे कि यह हमेशा के लिए डिलीट हो गया लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल ये सभी मैसेज डिलीट होने के बाद भी एक जगह स्टोर रहते है जहां से उन्हें रिकवर या दोबारा हासिल किया जा सकता है।
दरअसल डिजिटल फॉरेंसिक और सिक्योरिटी एक्सपर्ट जोनैथन जिएर्सकी ने एक रिसर्च रिपोर्ट जारी की है जिसमें यह खुलासा हुआ है | जोनाथन ने बताया की उन्होंने अपनी कुछ चैट को क्लियर किया और कुछ को डिलीट। इसके बाद उन्होंने स्टोरेज डिवाइस की पूरी जांच की जिसमें उनको पता चला कि फॉरेंसिक तरीके से व्हाट्सऐप पूरे चैट की कई कॉपियां बना देता है जो यूजर को दिखती नहीं हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि इसके लिए बहुत ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। व्हाट्सएप से चैट को डिलीट करने का एक तरीका है कि यूजर्स व्हाट्सएप को ही फोन से डिलीट कर दें।
इस एप के दुनिया भर में 1 बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स हैं और इस रिसर्च के मुताबिक आपके व्हाट्सएप मैसेज डिलीट होने के बाद भी फॉरेंसिक ट्रेस बचे रहते हैं | हाल ही में व्हाट्सएप ने अपने चैट के लिए एंड टु एंड एन्क्रिप्शन का ऐलान किया था | यानी ऐसी सिक्योरिटी जिसके तहत सेंडर और रिसीवर को छोड़कर कोई तीसरा मैसेज को डिकोड नहीं कर सकता यहां तक कि खुद व्हाट्सप या देश की सरकार भी नहीं |
व्हाट्सएप की खासियत इसकी सिक्योरिटी फंक्शन है लेकिन यह रिपोर्ट कुछ और ही कहती है | हालांकि रिसर्चर जोनैथन ने यह भी साफ किया है कि व्हाट्सएप ऐसा जान बूझ कर नहीं कर रहा है | लेकिन इस तरह डिलीट किए गए मैसेजों को डेटाबेस से रिकवर किया जा सकता है | मतलब साफ है अगर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स मैसेजों को रिकवर करना चाहें तो कर सकते हैं. ऐसे में यह काफी गंभीर समस्या है |
|