|
|
आख़िरकार अब जवाब मिल ही जायेगा की - "कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?" एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म ТТबाहुबलीТТ का दूसरा भाग 28 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉलीवुड के फिल्म निर्माता करण जौहर ने घोषणा की है कि एए फिल्म्स के साथ उनका धर्मा प्रोडक्शन्स ТТबाहुबली - द कन्क्लूजनТТ का भी वितरण करेगा। करण ने फिल्म के पहले भाग के हिंदी संस्करण का वितरण किया था।
फिल्म "बाहुबली" की सफलता और उसकी चर्चा ने उसके सीक्वल की कीमत और बढ़ा दी है | ऐसा लगने लगा है कि डिस्ट्रिब्यूटर्स इस सीक्वल के लिए लाइन लगाकर खड़े हैं और बड़ी से बड़ी कीमत चुकाने को तैयार हैं |
करण जौहर ने ट्विटर पर पोस्ट किया, "धर्मा प्रोडक्शन्स और एए फिल्म्स एक बार फिर से प्रतिभावान एसएस राजामौली की फिल्म से जुड़कर सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।" उन्होंने लिखा, "फिल्म Сबाहुबली-द कन्क्लूजन" 28 अप्रैल 2017 को रिलीज होगी।"
"बाहुबली-द कन्क्लूजन" में प्रभास, राणा दग्गुबाती, तमन्ना, अनुष्का शेट्टी हैं। "बाहुबली" के इस सीक्वल का इंतज़ार दर्शकों को बेसब्री से है क्योंकि वो जानना चाहते हैं कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? जो भी हो, दर्शकों के साथ साथ फिल्म व्यापर जगत में भी ये सीक्वल काफी गर्म है |
|