Visitors online: 002

जानिए एक ऐसा 3डी रोबोट जो तैरने, चढ़ने और रेंगने में है सक्षम

Home » Headlines

इस्राइल में बेन-गुरियन यूनिवर्सिटी आफर नेगेव (बीजीयू) के शोधकर्ताओं ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक ऐसा 3डी रोबोट तैयार किया है, जो तरंग की तरह आगे और पीछे बढ़ सकता है | इसके साथ ही यह ऊंचे स्थानों पर चढ़ सकता है, तैर सकता है और रेंग भी सकता है |
 
इस्राइल में बेन-गुरियन यूनिवर्सिटी आफर नेगेव (बीजीयू) के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित "सॉ" नामक यह रोबोट रेतीले, घास और कंकड़-पत्थर वाले स्थानों पर भी बिना रूके चलने में सक्षम है | इसमें औषधि, सुरक्षा, तलाश एवं बचाव से संबंधित ऐप्लीकेशन हैं |
 
यह रोबोट उंचे स्थानों पर चढ़ सकता है और रेत, घास और पथरीले स्थानों पर बिना रूके रेंगने के अंदाज में चल सकता है | इसकी अधिकतम गति 57 सेंटीमीटर प्रति सेकेंड है | इसकी गति ऐसे दूसरे सभी रोबोट की तुलना में पांच गुना अधिक है | बीजीयू के शोधकर्ता डेविड जारूक ने कहा, ''पूरी दुनिया में शोधकर्ता 90 दिनों से तरंग की तरह गति तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं | हम साधारण और अनोखा समाधान पाकर सफल हुए हैं जो रोबोट को अलग अलग आकार का बना सकता है |'' 
 
उन्होंने कहा, ''इसे तलाश एवं बचाव तथा मरम्मत के काम में लगाया जा सकता है तो चिकित्सा के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है |''


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links