|
|
जज्बा और सरबजीत जैसी फिल्मों में चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या की अगली फिल्म "ऐ दिल है मुश्किल" है। इस फिल्म को लेकर ऐश्वर्या से बच्चन फैमिली काफी खफा चल रही है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो "ऐ दिल है मुश्किल" में ऐश्वर्या ने रणबीर के साथ काफी बोल्ड सीन्स दिए हैं। रणबीर और ऐश्वर्या के बीच लिपलॉक सीन भी फिल्माया गया है | हालांकि, पहले ही यह चर्चा थी कि ऐश्वर्या ने रणबीर के साथ "इंटिमेट सीन्स" करने से मना कर दिया है लेकिन पूरी स्क्रिप्ट समझाने के बाद उन्होंने "इंटिमेट सीन्स" करने के लिए हां कर दिया। लिहाजा अब फिल्म में इस तरह के सीन्स को बच्चन परिवार हटवाना चाहता है।
खबर मिली है कि फिल्म में ऐश और रणबीर के इंटीमेट सीन्स हटवाने को लेकर अमिताभ बच्चन ने करण जौहर को फोन किया और उनसे "इंटिमेट सीन्स" हटाने के लिए कहा। लिहाजा बाद में करण ने भी इन सीन्स को फिल्म से हटाने का फैसला कर लिया। क्योंकि वे भी बच्चन फैमिली से अपने टर्म्स खराब नहीं करना चाहते थे।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब बच्चन परिवार ने इंटीमेट सीन देने पर ऐश्वर्या पर नाराजगी जताई हो। इससे पहले भी ऐसी खबरें थी कि "धूम-२" के समय, ऐश और रितिक के लिप लॉक सीन से बच्चन परिवार नाखुश था। इसी वजह से "धूम-२" के बाद ऐश ने दोबारा किसी फिल्म में इंटिमेट सीन नहीं दिए।
|