Visitors online: 004

खत्म हुआ याहू का सफरनामा, टेलीकॉम कंपनी वेरीज़ोन ने ख़रीदा

Home » Headlines

इंटरनेट की दुनिया पर राज करने वाले याहू का 20 सालों का सफर खत्म हो गया है। जानकारी के मुताबिक, वेरीज़ोन कम्यूनिकेशन ने 32,337 करोड़ रुपए में याहू के कोर बिजनस को खरीद लिया है। वेरीज़ोन कम्यूनिकेशन इंक ने सोमवार को याहू को खरीदने के अग्रीमेंट की घोषणा कर दी है। इस डील ने याहू के भविष्य को लेकर फरवरी से चली आ रही अनिश्चितता को खत्म कर दिया।

सबसे पहले इस डील की जानकारी ब्लूमबर्ग ने देते हुए बताया था कि सोमवार को 4.8 बिलयन डॉलर की इस डील का एलान हो सकता है। रॉयटर्स ने शुक्रवार को रिपोर्ट किया था कि याहू की बोली लगाने वालों में वेराइजन सबसे आगे रहा और यह करीब 5 बिलयन डॉलर में डील फाइनल हुई। दुनिया भर में इंटरनेट का दूसरा नाम बनने वाले याहू की शुरुआत 1994 में स्टेनफोर्ड कॉलेज के छात्र जेरी येंग और डेविड फिलो ने की थी। 2008 में याहू ने माइक्रोसॉफ्ट की 44 बिलयन डॉलर की डील ठुकरा दी थी। गूगल, फेसबुक इंक, ऐमजॉन और अन्‍य नई कंपनियों से याहू को कड़ी टक्‍कर मिल रही थी और याहू इस प्रतिस्‍पर्धा में काफी पिछड़ गया था। याहू की सीईओ मरीसा मेयर ने कहा, "मैं आज काफी खुश हूं, आज याहू के लिए काफी बड़ा दिन है। मैं व्यक्तिगत रूप से कंपनी के साथ जुड़ी रहना चाहती हूं। याहू वो कंपनी है जिसने दुनिया को बदल दिया और वो वेरीज़ोन और एओएल के साथ मिलकर ऐसा करती रहेगी |"

इस डील के बाद ऑपरेटिंग कंपनी के तौर पर याहू की पहचान खत्म हो गई। याहू का जापान में बस 35.5 पर्सेंट स्टेक बच कर रह गया है। इसके अलावा याहू की 15 पर्सेंट हिस्सेदारी चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अली बाबा में भी है। लोगों के बीच लोकप्रिय रहे याहू मेसेंजर को भी बंद करने का फैसला लिया जा चुका है।वेरीज़ोन, याहू की टेक्नॉलजी से अपने एओएल इंटरनेट बिजनस को नई ऊंचाई तक ले जाने की योजना में है। वेरीज़ोन ने पिछले साल ही 4.4 अरब डॉलर में एओएल को खरीदा था। याहू के विज्ञापन टूल का इस्तेमाल दुनिया में तेजी से बढ़ते इंटरनेट व्यवसाय के लिए किया जाएगा। वेरीज़ोन के लिए सर्च इंजन, ई-मेल, मेसेंजर आदि भी मददगार साबित होंगे।

 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links