|
| आइये जानते है डॉ.कलाम की वो अनमोल बाते जो आपको हमेशा प्रेरित करती रहेंगी | 1. हर पक्षी बरसात के मौसम में अपना बसेरा ढूंढता है, लेकिन बाज बारिश से बचते हुए बादलों के उपर उड़ता है, समस्याएं सभी के सामने है और समान है लेकिन रवैया (एटीच्यूड) मायने रखता है | 2. एक अच्छी किताब सौ अच्छा दोस्त के बराबर है, लेकिन एक अच्छा दोस्त एक पुस्तकालय के बराबर है | 3. जीवन में कठिनाईयां आपको नष्ट करने के लिए नहीं आती। बल्कि यह आपमें छुपी हुई शक्तियों और पावर को जगाने के लिए आती है। 4. हम सब के अंदर जन्म से ही दिव्य आग है। हमारा प्रयास इस पंख को आग देने के लिए और अपनी अच्छाई की चमक के साथ दुनिया को भरने के लिए होना चाहिए। 5. सपने वो नहीं होते जो सोने के बाद आते हैं, सपने वो होते हैं जो हमें सोने नहीं देते'। 6. सीखने से रचनात्मकता, रचनात्मकता से विचारधारा, विचारधारा से ज्ञान, और ज्ञान से आप महान बनते है | 7. किसी को हराना बहुत आसान है लेकिन जीतना बहुत मुश्किल है | 8. अपनी पहली सफलता के बाद आराम मत करो क्योंकि अगर आप दूसरी बार असफल हो गए तो लोग कहने लग जायेंगे कि पहली सफलता तुक्के में थी। 9. आप अपना फ्यूचर नहीं बदल सकते लेकिन आप अपनी आदते बदल सकते है और यही आदते आपका फ्यूचर बदल देंगी। 10. असफलता की कहानिया पढ़ो उससे आपको सफल होने के कुछ आइडियाज मिलेंगे। 11. समय और ज़िंदगी दो सबसे बड़े अध्यापक है। समय हमे ज़िंदगी की उपयोगिता बताता है तो ज़िंदगी हमें समय का सही उपयोग सिखाती है। 12. अपने जॉब से प्यार करो पर अपनी कम्पनी से प्यार मत करो क्योकि आप नहीं जानते की कब आपकी कम्पनी आपको प्यार करना बंद कर दे। 13. कभी कभी कक्षा से बंक मारकर दोस्तों के साथ मस्ती करना अच्छा होता है, क्योंकि आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूँ तो ये सिर्फ हंसाता ही नहीं है, बल्कि अच्छी यादे भी देता है। 14. मैं एक हैंडसम इंसान नहीं हूँ लेकिन मैं अपना हैंड उस किसी भी व्यक्ति को दे सकता हूँ जिसको की मदद की जरूरत है। सुंदरता हृदय में होती है, चेहरे में नहीं। 15. जो लोग आधे अधूरे मन से कोई काम करते है उन्हें आधी अधूरी, खोखली सफलता मिलती है जो चारो और कड़वाहट भर देती है।
|