Visitors online: 005

यहाँ जानिए किसी और ने तो नहीं खोल रखा है आपका फेसबुक अकाउंट

Home » Headlines

सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले यूजर को अक्सर हेकिंग और आपके नाम से कोई दूसरा अकांउट ना बना ले या फिर आपके अकाउंट को कोई और तो यूज नही कर रहा इस प्रकार की चिंता सताती रहती है। हाल ही में देशभर में इस तरह के कई मामले सामने आए है। ऐसी स्थिति में खासतौर पर सबसे अधिक लोकप्रिय फेसबुक केा यूज करने वालों की चिंता बढ़ जाती है। अक्सर हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंटरनेट की सुविधाअेां के चलते कहीं भी यूज कर लेतें है लेकिन वंहा पर फेसबुक या अन्य साइट चलाने के बाद अकाउंट से लॉग-आउट करना ही भूल जाते हैं।

फेसबुक यूजर को अक्सर इस बात की चिंता सताती है कि कहीं कोई और तो उनके अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। कई बार तो यूजर किसी दूसरे शख्स के कंप्यूटर पर फेसबुक चलाने के बाद अकाउंट से लॉग-आउट करना ही भूल जाते हैं। फेसबुक की "सेटिंग्स" में इन दोनों ही समस्याओं का हल मौजूद है। यूजर को अपने फेसबुक पेज पर दाईं तरफ ऊपर दिए गए एरो पर क्लिक करना होगा। इससे फेसबुक की "सेटिंग्स" खुल जाएगी। उसमें जाकर "सिक्योरिटी" के विकल्प को चुनें। यहां आपको "वेयर यू आर लॉग्ड-इन" लिखा नजर आएगा। इस पर क्लिक करके आप आसानी से जान सकेंगे कि आपके फेसबुक अकाउंट में कब, किस जगह से कितनी देर के लिए किन-किन सिस्टम के जरिए लॉग-इन किया गया है। अगर आपके अकाउंट में अन्य सिस्टम से भी लॉग-इन किए जाने की जानकारी सामने आती है तो फौरन उसके बगल में दिए "एंड एक्टिविटी" के विकल्प पर क्लिक कर दें। आपका अकाउंट उस सिस्टम से लॉग-आउट हो जाएगा।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links