Visitors online: 004

ऐपल कॉन्‍फ्रेंस में सबसे कम उम्र की भारतीय मूल की ऐप डेवलपर

Home » Headlines

भारतीय मूल की लड़की को ऐपल के डेवलपर सम्मेलन में सबसे कम उम्र की ऐप डेवलपर होने का सम्मान मिला है। उसने बच्चों के लिए ऐप तैयार किए हैं।

सैन फ्रांसिस्को में डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2016 में शामिल होने वाली आस्ट्रेलिया की नौ वर्षीय अनविता विजय सबसे कम उम्र की है। उसने आइफोन और आइपैड के लिए कई ऐप बनाए हैं। वह बच्चों को सिखाने वाले ऐप विकसित कर रही है।

अनविता ने सम्मेलन के दौरान ऐपल के सीईओ टिम कुक से मिलने की उम्मीद लगाई है। उसने कहा, "डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी में जाना और टिम कुक से मिलना मेरा सपना है।" उसका स्मार्टकिंस एनिमल्स ऐप बच्चों को 100 विभिन्न जानवरों के नाम और बोली सिखाने में मदद करता है।

इसके बाद उसने बच्चों को रंगों के बारे में बताने वाला ऐप विकसित किया। अब वह एक और ऐप पर काम कर रही है। वह ऐपल के स्कॉलरशिप कार्यक्रम के तहत डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी में शामिल हो रही है। ऐपल डिवाइस के ऐप बनाने वाले दुनियाभर के डेवलपरों को सम्मेलन के लिए मुफ्त टिकट दिए जाते हैं।

 

फोटो ऐप के लिए ऐपल ने एक नया बटन बनाया है, जिसका नाम है मेमोरीज़। इसमें फोटो की मैप लोकेशन और शामिल लोगों को टैग करने की सुविधा है।

ऐपल मैप्‍स आपको ऐसे स्‍थानों के बारे में भी बताएगा, जहां जाया जा सकता है।

सीरि का नया अपडेट वर्जन, जिसमें इंटेलिजेंट सजेशन, करेंट लोकेशन, कॉन्‍टेक्‍ट इन्‍फॉर्मेशन, इंटेलिजेंट शेड्यूलिंग, कैलेंडर अवेलिबिलिटी, रीसेंट अड्रेस, लुकअप तथा मल्‍टीलिंगुअल टाइपिंग का फीचर दिया गया है।

म्‍यूजिक पैनल के लिए सेंट्रल कंट्रोल

मैक ऑपरेटिंग सिस्‍टम के लिए सीरि लॉन्‍च

ऐपल-पे का वेब वर्जन

आइफोन यूजर्स के लिए रेज़ टू वेक फीचर लॉन्‍च

ऐपल वॉच के लिए ऑटो अनलॉक फीचर

ऑपरेटिंग सिस्‍टम X का नाम मैक ऑपरेटिंग सिस्‍टम किया गया।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links