Visitors online: 001

BJP में शामिल हो सकते हैं कुमार विश्वास

Home » Headlines

AAP के नेता कुमार विश्वास जल्‍द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। विश्‍वास गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से आगामी चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस सिलसिले में उनकी बीजेपी से बातचीत चल रही है। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद एक दो दिनों में इसका एलान हो सकता है। बता दें, इससे पहले विश्वास ने आप के टिकट पर अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे। 
 
सूत्रों के मुताबिक, गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और यूपी बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी पंकज सिंह की भी साहिबाबाद सीट पर नजर है। हालांकि, राजनाथ ने शाह को आश्वासन दिया है कि उनके हितों को सुरक्षित रखा जाएगा।  सूत्रों की मानें तो पंकज सिंह को चंदौली या नोएडा सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है। 2012 के विधानसभा चुनाव में अमरपाल शर्मा ने बीएसपी टिकट पर साहिबाबाद से चुनाव जीता था।
 
कहा जा रहा है कि कुमार गाजियाबाद में रहते हैं। साहिबाबाद सीट दिल्‍ली के पास है। इस वजह से वहां के आसपास के एरिया में AAP का अच्‍छा वोट बैंक है। ऐसे में अगर विश्‍वास साहिबाबाद से चुनाव लड़ते हैं तो AAP का कुछ वोट बीजेपी के पास जा सकता है।
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links